सीएजी ने वित्तीय व्यवस्था की खोल दी पोल : भाकपा
पटना, जून 17 -- भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने आरोप लगाया कि नियंत्रण एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की ताजा रिपोर्ट ने बिहार सरकार की वित्तीय व्यवस्था की पोल खोल दी है। बिहार लगातार राजस्व घाटे में जा रहा है। सरकार की जितनी आमदनी नहीं है, उससे ज्यादा खर्च कर रही है। सरकार कर्ज लेकर राजस्व घाटे को पूरा कर रही है। बुधवार को जारी बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि वेतन और पेंशन देने के लिए भी सरकार के पास पैसा नहीं है। बिहार सरकार कर्ज और भारतीय रिजर्व बैंक से अग्रिम लेकर अपना कार्य चला रही है। हाल ही में सरकार रिजर्व बैंक से 12 हजार करोड़ रुपये के अग्रिम की मांग की है। भाकपा ने राज्य सरकार से वित्तीय स्थिति सुधारने और सभी सरकारी कर्मचारियों के बकाए वेतन के भुगतान की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.