सीएचसी हरदों में अधीक्षक समेत आठ गायब, पांच का वेतन रोका
फतेहपुर, जून 19 -- खागा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हरदों में फैली घोर अव्यवस्था पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. यूबी सिंह ने शुक्रवार को कड़ा एक्शन लिया है। अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान अधीक्षक डॉ. सरल सोनी समेत आठ कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले, जिस पर सख्त रुख अपनाते हुए सीएमओ ने पांच कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही, वित्तीय पारदर्शिता को लेकर अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगते हुए पिछले तीन वर्षों के खर्च का पूरा लेखा-जोखा तत्काल तलब किया है। सीएमओ ने उपस्थिति रजिस्टर की जांच की तो कई डॉक्टर अनुपस्थित मिले। अधीक्षक डॉ. सरल सोनी के साथ ही आरबीएसके टीम के डॉ. जफर और डॉ. पुष्पेंद्र भी अनुपस्थित पाए गए। रजिस्टर में किसी भी कर्मचारी के नाम के आगे उसका पद अंकित नहीं था। इस पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.