प्रयागराज, फरवरी 15 -- कुपोषित बच्चों में संक्रमण की संभावना अधिक होती है। इस कारण वे बार-बार बीमार पड़ते हैं और उनके ठीक होने में लंबा समय लगता है। इस तरह के बच्चों के इलाज व पोषण के लिए कॉल्विन अस्पताल में नवीन पोषण पुनर्वास केंद्र संचालित किया जा रहा है। 10 बेड के पुनर्वास केंद्र में छह माह से छह साल तक के कुपोषित बच्चों को अधिकतम 14 दिनों तक के लिए भर्ती करने की सुविधा है। वार्ड में एलईडी टीवी, बच्चों के खेलने के सामान, हिंदी-अंग्रेजी वर्ण माला के कलैंडर आदि उपलब्ध हैं। पोषण केंद्र में बेहतर सुविधाओं के बावजूद बच्चे केंद्र तक इलाज के लिए नहीं पहुंच पाते। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को निर्देश दिया गया है कि कुपोषित बच्चों को कॉल्विन अस्पताल के पुनर्वास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.