शामली, मई 27 -- कांधला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गमला चोरी होने का मामला अब चर्चा का विषय बन गया है। स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर रखा सजावटी गमला चोरी होने के बाद चिकित्सा अधीक्षक ने अनोखा फैसला लेते हुए खुद सहित करीब 50 कर्मचारियों पर चार-चार रुपये का जुर्माना लगा दिया। अधीक्षक का कहना है कि अस्पताल की सुरक्षा और सौंदर्य व्यवस्था की जिम्मेदारी सभी कर्मचारियों की है, इसलिए सामूहिक जिम्मेदारी तय करते हुए यह कार्रवाई की गई है। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर रखा एक सजावटी गमला अचानक गायब हो गया। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई, लेकिन गमला चोरी करने वाले व्यक्ति का कोई स्पष्ट सुराग नहीं लग सका। कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल...