भदोही, जून 27 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पोषण पोटली वितरण का आयोजन हुआ। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, डीएम शैलेश कुमार, एसपी अभिनव त्यागी एवं सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक द्वारा कुल 101 क्षय रोगियों में पोषण पोटली वितरित हुआ। इस दौरान डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग एवं सामाजिक जागरूकता से अब तक 2,200 से अधिक पोषण पोटलियों का वितरण किया जा चुका है। इसी जनसहयोग, सहभागिता और स्वास्थ्य विभाग के समर्पित प्रयासों के परिणामस्वरूप भदोही जिला इस अभियान में प्रथमस्थान पूरे प्रदेश में प्राप्त की है। वर्तमान में जिले में 1,440 टीबी रोगियों का उपचार चल रहा है।

पोषण सहायता टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बलगम की नियमित जांच के माध्यम से रोगियों की ...