हाथरस, जून 6 -- हाथरस। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। जिसके अनुसार डॉ. पंकज कुमार, अनिल कुमार जैसवाल, फार्मासिस्ट, चतुर सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, विनय प्रकाश पवन, नेत्र परीक्षण अधिकारी, डॉ. रूचि कमल, एलएमओ आयुष, डॉ. पावस कुशवाहा, बीडीएस, आरबीएसके एवं अन्य उपस्थित मिले। प्रशांत कुमार, बीपीएम 04 से 06 जून तक एवं अमित सेंगर, डीईओ शनिवार निरीक्षण के समय अनुपस्थित मिले। शशी रानी, एफडब्ल्यूसी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह अनुपस्थित थीं। डॉ. अनु अग्रवाल, डेन्टल सर्जन दो दिन से आकस्मिक अवकाश पर थीं एवं तीन और चार जून को को कम्पलीमेन्ट्री अवकाश पर थीं, जिसके बारे में जानकारी करने पर चिकित्सा अधीक्षक द्वारा बताया गया ...