औरैया, मार्च 19 -- सहार। सहार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बार फिर डॉ. जितेन्द्र कुमार ने चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार संभाल लिया है। उनके पदभार ग्रहण करते ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों ने उनका स्वागत करते हुए क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपेक्षा व्यक्त की। बताया गया कि इससे पहले सीएचसी सहार का अतिरिक्त प्रभार डॉ. राकेश सिंह के पास था। अब पुन: डॉ. जितेन्द्र कुमार को जिम्मेदारी मिलने से व्यवस्थाओं में गति आने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.