मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी में ईसीजी और अल्ट्रासाउंड शुरू होंगे। डीएम सुब्रत कुमार सेन के निर्देश के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस बारे में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय अपर निदेशक डॉ. अजय कुमार, सीएस डॉ. सुधीर कुमार और डीपीएम रेहान अशरफ ने पीएचसी प्रभारियों और स्वास्थ्य प्रबंधकों के साथ बैठक की। बैठक में पैथोलॉजी सेवा का विस्तार करने का फैसला किया गया। सिविल सर्जन ने गुणवत्तापूर्ण सेवा पहुंचाने का निर्देश दिया।बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा जिले में 400 नई एएनएम की नियुक्ति की गई है। यह भी पढ़ें- होमी भाभा कैंसर अस्पताल में ब्रेकी थेरेपी शुरू क्षेत्रीय अपर निदेशक ने निर्देश दिया कि एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं और सीएचओ के साथ ...