ललितपुर, मई 23 -- मड़ावरा। हीटवेब से निपटने की व्यवस्थाओं को परखने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा गए उप जिलाधिकारी मदनमोहन गुप्ता को चिकित्सक को नदारत मिले लेकिन यहां निजी कंपनियों से एमआर सक्रिय दिखाई दिए। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए एसडीएम ने जिम्मेदारों से जबाव तलब किया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शनिवार को उप जिलाधिकारी मदनमोहन गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। यहां उनको कई डाक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी ने एक्सरे कक्ष, ओपीडी, दवा काउंटर और प्रसव विंग का गहन निरीक्षण किया साथ ही वार्ड में भर्ती मरीजों और तीमारदारों से सीधे बातचीत कर उन्हें मिल रही मुफ्त दवाओं, अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। यह भी पढ़ें- सीएचसी मड़ावरा में डाक्टर नदारत...