प्रयागराज, मई 24 -- प्रयागराज। मेजा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) के अधीक्षक डॉ. शमीम अख्तर को सीएमओ डॉ. एके तिवारी ने प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित कर दिया है। शासन के चिकित्सा अनुभाग-3, लखनऊ के निर्देश पर सीएमओ ने डॉ. अख्तर को मुख्य चिकित्साधिकारी, चित्रकूट कार्यालय से संबद्ध किया गया है। डॉ. अख्तर के स्थान पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेला, हंडिया में तैनात प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार को सीएचसी मेजा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डॉ. शमीम पर लगे गंभीर आरोपों को संज्ञान में लेते हुए आठ मई को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्थानांतरण के साथ विभागीय कार्यवाई करने के निर्देश जारी किए थे। यह भी पढ़ें- झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देर शाम 35 IAS अधिकारियों का कर दिया ट्रांसफर; किसे कौन सी जिम्मेदारी

हिंदी हिन्दुस्त...