मोतिहारी, जून 9 -- मधुबन। मंगलवार को मधुबन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित सभी पंचायतों में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं का एएनसी जांच की गयी। इसके तहत गर्भवती महिलाओं की बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, एचआईवी आदि की जांच हुई। सीएचसी में कुल 265 महिलाओं की एएनसी जांच की गयी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. इंद्रजीत कुमार ने बताया कि यह गर्भावस्था के दौरान की जाने वाली प्रसव पूर्व जांच है, जो गर्भवती महिला और उसके अजन्मे बच्चे के लिए महत्वपूर्ण होती है। सभी गर्भवती महिलाओं को उचित दवा के साथ परामर्श दिया गया। मौके पर डॉ. अविनाश कुमार, डॉ. निक्की, डॉ. रुखसार सिद्दीकी, बीसीएम गौरव कुमार, बीएचएम अनिल कुमार, एएनएम अनुपम कुमारी, नेहा गौतम, मनीषा कुमारी, रानी कुमारी, आंजली कुमारी, डेजी कुमारी, रंजना कुमारी, आलोक कुमार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सीएचसी मे...