रुद्रपुर, दिसम्बर 8 -- किच्छा। सरदार बल्लभ भाई पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्जन की तैनाती कर दी गई है। पिछले काफी समय से सीएचसी में सर्जन का पद खाली पड़ा था। स्थानीय लोग स्वास्थ्य विभाग से सर्जन की मांग कर रहे थे। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की महानिदेशक सुनीता टम्टा ने तौकीर अहमद (एमएस सर्जरी) को किच्छा सीएचसी में तैनाती के आदेश जारी किए हैं। तौकीर अहमद मंगलवार को सीएचसी में चार्ज लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...