बांदा, जनवरी 22 -- बांदा। संवाददाता जसपुरा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन से प्रसव के प्रति विश्वास बढ़ा है। दूसरा निःशुल्क ऑपरेशन प्रसव चिकित्सकों ने किया। सीएचसी अधीक्षक डा. पवन कुमार के निर्देशन में बीते दिवस ऑपरेशन थिएटर में ग्राम- अमारा की 28 वर्षीय प्रसूता सुधा पत्नी सुशील का आपरेशन से प्रसव कराया गया। पूर्व जांचों में पाया गया कि जटिलता के कारण उसका प्रसव ऑपरेशन से ही संभव है। प्रसव में गर्भवती महिला ने स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। चिकित्सकों की टीम में डा. सुशील, डा. अमित कुमार सिंह स्टॉफ नर्स रूचि देवी, अजीत कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...