हाजीपुर, जुलाई 22 -- बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य संघ के आह्वाहन पर ओपीडी सेवा एवं इमर्जेंसी सेवा भी बाधित बुधवार को रही। जिस कारण मरीजों का इलाज नहीं हो पाया। मरीज इधर-उधर भटकते हुए नजर आए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरवल जिला में बीते दिन वहां के सिविल सर्जन के साथ किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में पूरे बिहार के सरकारी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी एक दिन के हड़ताल पर चले गए,जिस कारण सरकारी अस्पतालों में मरीजों का इलाज आज बाधित है। विदित हो कि बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी में औसतन प्रतिदिन डेढ़ सौ मरीजों का इलाज होता था,जबकि इमेजेंसी में भी औसतन प्रतिदिन पच्चीस से तीस मरीजों का इलाज होता है। यह भी पढ़ें- सुरक्षा की मांग को लेकर चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन हड़ताल के कारण बुधवार को मरीज इधर उधर परिसर में भट...