भभुआ, मार्च 13 -- भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई है। इसकी जानकारी सीएचसी की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने दी और बताया कि वह एक-दो दिनों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी करने आने वाली हैं। इधर महिलाओं का कहना है कि लेडी डॉक्टर के पदस्थापन से प्रसव व स्त्री रोग का इलाज कराने में सहूलियत मिलेगी। बदहाल हुआ अर्धनिर्मित कचरा निस्तारण केंद्र भगवानपुर। प्रखंड की मोकरम पंचायत के सिंघी गांव में अर्धनिर्मित कचरा निस्तारण केंद्र बदहाल हो गया है। योजना स्थल पर पक्का टंकी का निर्माण कर उसके ऊपर शेड लगाया गया है। इसका फाउंडेशन बनाकर उपकरण लगाने के लिए भी तैयार किया गया है। लेकिन, मशीन लगाकर इसे चालू नहीं करने से इसका उपयोग नहीं हो रहा है। इसके चारों ओर घास उग ...