पूर्णिया, अप्रैल 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में अल्ट्रासाउंड की सुविधा सुनिश्चित करने की कवायद शुरु कर दी है। इसके पीछे मकसद है कि गर्भवती महिलाओं को प्रखंड क्षेत्र में ही स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा मिल जाए। अभी शुरुआत में स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) के अर्न्तगत यह सुविधा सुनिश्चित करने पर जोर दे रही है। इसके उपरांत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पीएचसी को भी इस सुविधा से जोड़ा जायेगा। इस संदर्भ में सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि जिले के प्रखंड क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर गर्भवती महिलाओं समेत अन्य जरूरतमंद रोगी को सुविधा देने के लिए प्रयास की जा रही है। इसके लिए प्रक्रिया में तेजी लायी गई है। अभी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.