सासाराम, जुलाई 14 -- दावथ, एक संवाददाता। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक कार्यक्रम अंतर्गत मंगलवार को वर्ष 2026-27 के मूल्यांकन के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति पटना की अतिरिक्त निदेशक भावना ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दावथ का निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था, दवा एवं उपकरणों की उपलब्धता, अभिलेख संधारण, संक्रमण नियंत्रण, गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का आकलन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...