सीएचसी में राष्ट्रीय ओरल हेल्थ कार्यक्रम, रोजाना 25 मरीजों का मुफ्त इलाज
रामपुर, अप्रैल 11 -- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश के तहत चल रहे राष्ट्रीय ओरल हेल्थ कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वार में दांतों से संबंधित रोगियों की निशुल्क जांच और दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह विशेष अभियान 20 मार्च से 20 अप्रैल तक संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत प्रतिदिन करीब 20 से 25 मरीज सीएचसी पहुंचकर अपनी जांच करवा रहे हैं।दंत चिकित्सक डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पायरिया, दांतों में दर्द, मसूड़ों की सूजन और लंबे समय से मुंह में घाव जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। जांच के बाद जरूरत के अनुसार मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी दी जा रही हैं।उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जिले भर के सीएचसी केंद्रों पर चलाया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को दंत स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.