पाकुड़, जून 22 -- असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी पाकुड़ के निर्देश के आलोक में प्रत्येक माह के 24 तारिख को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर कार्यक्रम के तहत जून माह में भी आगामी 24 तारिख को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशुपर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना निर्धारित है। रक्तदान शिविर में महेशपुर प्रखंड को 70 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन को लेकर प्रखंड अंतर्गत प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं सभी स्वयंसेवी संस्थानों से समन्वय स्थापित करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी पाकुड़ के द्वारा दिया गया है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...