बेगुसराय, जनवरी 29 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में बायोमेडिकल कचरे के निस्तारण की सरकारी तौर पर पुख्ता व्यवस्था की गई है। इस अस्पताल में मेडिकल कचरे के रूप में इस्तेमाल की गई सुई, बैंडेज, दवा की बोतल, खून लगी रुई, मरीजों के उपचार में इस्तेमाल किए गए ग्लव्स आदि सामग्रियों को अलग-अलग डब्बे में जमा किए जाते हैं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि अस्पताल में मेडिकल कचरे को सुरक्षित रूप से जमा रखा जाता है। इन कचरों का निस्तारण बायोमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फैसिलिटी के माध्यम से कराया जाता है। अस्पताल में बायोमेडिकल कचरों के उठाव की सरकारी तौर पर व्यवस्था की गई है। सरकार की ओर से मेडिकल कचरों का उठाव संवेदक के जरिए कराया जा रहा है। मेडिकल कचरा वैन के साथ कंपनी की ओर से तैनात कर्मी नियमित रूप स...