सीवान, अगस्त 4 -- सीवान। स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार से मुलाकात कर सारण जिला व महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में प्रदेश भाजपा नेता प्रमोद सीग्रीवाल ने महिला चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग उठाई। मुलाकात के दौरान कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में महिला मरीज उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचती हैं, लेकिन महिला चिकित्सकों की कमी के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, किशोरियों एवं अन्य महिला मरीजों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक सीएचसी में महिला डॉक्टर की तैनाती आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...