रुद्रपुर, मई 8 -- मयंक त्यागी, किच्छा। सीएचसी में चिकित्सकों की टीम ने सफल ऑपरेशन कर महिला के गर्भाशय से पांच किलो का ट्यूमर निकाला। ऑपरेशन के बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ्य है। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल गौड़ ने बताया कि 35 वर्षीय बीना कोरंगा पत्नी मनोहर सिंह कोरंगा निवासी शांतिपुरी 4 के पेट में लगभग दो साल से दर्द रहता था। अल्ट्रासांउड की जांच में महिला के गर्भाशय में ट्यूमर की पुष्टि हुई। शुक्रवार को सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल के साथ सर्जन डॉ. तनवीर अहमद व वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. कनक बनौथ ने जटिल ऑपरेशन कर महिला के गर्भाशय से पांच किलो वजन का ट्यूमर सफलता पूर्वक निकाला। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज में पैरोटिड ग्रंथी के ट्यूमर का हुआ आपरेशन डॉ. राहुल गौड़ ने बताया कि महिला पूरी तरह स्वस्थ्य है। ऑपरेशन के दौरान नर्सिंग ऑ...