रायबरेली, मार्च 5 -- शिवगढ़,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले अधेड़ महिला की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए गलत इंजेक्शन लगाए जाने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीमारदारों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र के पूरे टिकैत गांव की रहने वाली 55 वर्षीय रामप्यारी पत्नी रघुनाथ को बीते बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे अपने पति और बेटे के साथ इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात संविदा कर्मी ने महिला को इंजेक्शन लगा दिया। आरोप है कि महिला के गलत इंजेक्शन लगाने के 15 मिनट बाद उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद आक्...