फतेहपुर, मई 30 -- हथगाम। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इन दिनों मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। हालात यह हैं कि सभी डाक्टर ओपीडी में बैठकर मरीजों का उपचार कर रहे हैं, इसके बावजूद पुरुष और महिला मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। अस्पताल परिसर में इतनी भीड़ जुट रही है कि लोगों को निकलने तक में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण सर्दी, जुकाम, बुखार, उल्टी-दस्त और पेट संबंधी बीमारियों के मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। शनिवार को ओपीडी में डा. अमित कुमार चौरसिया, डा. इदरीश, डा. वीरेंद्र कुमार राव और डा. रमेश चंद्र मरीजों का उपचार करते रहे। अस्पताल अधीक्षक डा. चौरसिया ने बताया कि इन दिनों मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। पुराने और नए मरीजों को मिलाकर रोजाना ओपीडी में लगभग...