बगहा, दिसम्बर 15 -- सिकटा, एक संवाददाता। सिकटा-बिरइठ पथ में रविवार को कंबाइन हार्वेस्टर की ठोकर से मंगलपुर के वार्ड सदस्य संजय कुमार राम के पुत्र अंकित कुमार की मौत हो गई। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर एएसआई बबलू कुमार को मौके पर भेजा गया था। पुलिस के जाने से पहले ग्रामीण कंबाइन हार्वेस्टर खींचकर गांव ले गये थे। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों खुद को मजदूर बता रहे हैं। कंबाइन हार्वेस्टर मालिक ही चला रहा था। चाचा प्रदीप कुमार राम ने बताया कि मेरा भतीजा बेतिया के स्कूल में छठी कक्षा का छात्र था। वह घर आया था। रविवार को वह बाइक से जा रहा था। एकडरी की ओर जा रहा कंबाइन हार्वेस्टर सीधे उसपर चढ़ा दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। चालक (मालिक) उसे उठाकर सिकटा सीए...