वाराणसी, मार्च 5 -- वाराणसी। सीएमओ डॉ.राजेश प्रसाद ने गुरुवार को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई व्यवस्था तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाएं देखीं। सीएमओ ने अस्पताल परिसर में बेहतर स्वच्छता और मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से सुविधाओं से फीडबैक लिये। इस दौरान अधीक्षक डॉ. संतोष यादव, डॉ. मनोज दुबे, डॉ.अर्पणा, डॉ. त्रिविदा, अरुण सेठ, नितेश चौबे आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...