सीएचसी में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, मरीजों से मंगवाई जा रही बाहर की दवाएं
बलरामपुर, मई 21 -- तुलसीपुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में अव्यवस्थाओं का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। मरीजों और तीमारदारों का आरोप है कि अस्पताल में न सिर्फ जरूरी सुविधाओं का अभाव है, बल्कि स्वास्थ्य कर्मियों का व्यवहार भी लोगों को परेशान करने वाला है।ग्राम परसपुर निवासी राजन तिवारी ने आरोप लगाया कि उनको आवारा कुत्ते ने काट लिया, जबकि देवीपाटन निवासी मुन्ना के बेटे को बंदर ने घायल कर दिया। दोनों पीड़ित एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने सीएचसी पहुंचे, लेकिन वहां कर्मचारियों ने इंजेक्शन उपलब्ध न होने की बात कहकर उन्हें बाहर मेडिकल स्टोर से खरीदने के लिए भेज दिया। मजबूरी में मरीजों को बाजार से एंटी रेबीज का इंजेक्शन खरीदना पड़ा। वहीं मुन्ना ने बताया कि पर्ची काउंटर पर कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे एक साधारण कागज पर पर्ची बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.