गंगापार, मई 19 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। गर्मी बढ़ने के साथ ही मांडा सीएचसी में मरीजों की संख्या में भी काफी बढ़ गई है। हालांकि अभी क्षेत्र के किसी भी गांव में डायरिया का प्रकोप नहीं है, लेकिन बुखार, सर्दी, चर्मरोग के साथ विभिन्न गांवों से उल्टी दस्त के भी तमाम मरीज सीएचसी पहुंच रहे हैं।मंगलवार को मांडा सीएचसी के चारों ओपीडी में डाक्टर्स मौजूद रहे और मरीजों की भी भरमार रही। यहां कुल 260 मरीज देखे गए। ओपीडी में मरीज देख रहे सीएचसी अधीक्षक डाक्टर अजीत सिंह, डाक्टर एसपी गौड़ व डाक्टर रियाजउद्दीन ने बताया कि ओपीडी में अधिकतर मरीज वायरल फीवर, सर्दी, चर्मरोग, शुगर और बीपी के आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- उल्टी-दस्त और वायरल फीवर पीड़ित अधिक पहुंचे किसी गांव विशेष में तो नहीं, लेकिन विभिन्न गांवों से उल्टी , दस्त और बदहजमी के भी कुछ मरीज ओपीडी में ...