मुजफ्फर नगर, जून 4 -- खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के जच्चा बच्चा वार्ड के अंदर व बाहर फैली गंदगी को देखकर पहले मरीजों ने हंगामा किया। सूचना पर रालोद कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने सीएचसी में फैली गंदगी की सूचना सीएमओ को दी। अस्पताल पहुंचे सीएमओ ने निरीक्षण कर नाराजगी जताते हुए सीएचसी प्रभारी को फटकार लगाई। कहा कि अगर दो दिन में सीएचसी की व्यवस्था को दुरूस्त नहीं किया तो कार्रवाई होगी।बुधवार को सीएचसी में उस समय हंगामा हो गया, जब एक रालोद कार्यकर्ता अपने परिचित से मिलने पहुंचा। जच्चा-बच्चा वार्ड के अंदर और बाहर फैली गंदगी को देखकर नाराजगी जताते हुए कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। यह भी पढ़ें- सीएचसी में फैली गंदगी से सीएमओ नाराज, प्रभारी चिकित्सक को लगाई फटकार सूचना पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए सीएमओ सुनील तेवतिय...