सिद्धार्थ, जुलाई 21 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। सीएचसी शोहरतगढ़ में प्रसूताओं को पौष्टिक आहार व भोजन न दिए जाने का आरोप लगा है। सीएचसी पर प्रसव कराने आई सेमरियांव गांव निवासी सविता को बच्चे के जन्म के बाद न तो पोष्टिक आहार दिया गया न हीं भोजन। इनके परिजन होटल से दूध और भोजन खरीदकर खिला रहे हैं। अकरा गांव निवासी राम औतार ने अपनी पत्नी अनीता का पांच दिन पूर्व आपरेशन से प्रसव कराया। राम औतार ने कहा कि यहां पौष्टिक आहार तो दूर भोजन तक नहीं दिया जा रहा है। खुद के खर्च से बाहर होटल से खरीदकर भोजन मरीज को खिला रहे हैं। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: सीएचसी में प्रसूताओं को पौष्टिक आहार व भोजन न देने का आरोप इमिलिया निवासी शर्मिला को बच्चा पैदा हुए चार दिन हो गया इनके पति संदीप ने बताया कि सरकार के निर्देश के बावजूद भी सीएचसी पर प्रसूताओं को भोजन क...