सीतापुर, जून 2 -- सीतापुर, संवाददाता। जिले में लोगों की सेहत का ख्याल रखने के लिए 19 सीएचसी और 40 पीएचसी हैं। लेकिन इन केंद्रों पर स्वास्थ्य सुविधाओं का टोटा है। कहीं पर्याप्त चिकित्सक नहीं हैं, तो कहीं एक्सरे मशीन सहित उपकरणों की भारी कमी है। ये स्वास्थ्य केंद्र रेफरल सेंटर की तरह काम कर रहे हैं। ज्यादातर गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल या फिर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया जाता है। कई जगहों पर पानी, लाइट तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं。 यह भी पढ़ें- रेफरल यूनिट बनकर रह गई सीएचसी व पीएचसीहरगांव सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं बेदहाल हरगांव। स्थानीय सीएचसी पर करीब 500 मरीजों की ओपीडी और आपातकालीन सेवाएं महज एक चिकित्सक के भरोसे चल रही हैं। यहां सर्जन, आर्थोपेडिक विशेषज्ञ, एनेस्थेटिस्ट और महिला चिकित्सकों स...