हापुड़, दिसम्बर 17 -- हापुड़। गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नेत्र रोग विशेषज्ञ के छुट्टी पर जाने से मोतियाबिंद के ऑपरेशन बंद हो गए हैं। जिस कारण मरीजों को रैफर किया जा रहा है। वहीं, अस्पताल में बढ़ती ठंड में बुखार के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। सभी मरीजों को दवाईयां मिल रही हैं। चिकित्सक ठंड से बचाव के टिप्स दे रहे हैं। डॉ.संजय गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ में नेत्र रोग विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत हैं। ये अचानक 15 दिसंबर से ईएल छुट्टी पर चले गए हैं। जिस कारण यहां अस्पताल में नेत्र रोगियों के ऑपरेशन बंद हो गए हैं। अस्पताल में पहुंचे नेत्र रोगियों को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रैफर किया गया। चिकित्सक 31 दिसंबर तक छुट्टी पर रहेंगे। आगे नेत्र मरीजों को और ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ेगी। 1 जनवरी से सीएचसी में मोतियाबिंद ...