रांची, जून 1 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो में सोमवार को पूर्व चिकित्सक डॉ. सनल सानू बरवार के असामयिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील जॉर्ज कंडुलना की अध्यक्षता में आयोजित सभा में चिकित्सा कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व में सीएचसी बेड़ो में पदस्थापित सीएचओ प्रतिमा कुमारी, बिरेंद्र प्रसाद, हिमांशु तथा डॉ. अलख निरंजन मिश्रा के निधन पर भी शोक संवेदना व्यक्त की गई। डॉ. कंडुलना ने कहा कि डॉ. बरवार मिलनसार, मृदुभाषी और कुशल चिकित्सक थे। शोकसभा में स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...