उन्नाव, फरवरी 26 -- बांगरमऊ। सरकारी अस्पताल में प्राइवेट दाई ने बाथरूम जाने की बात से नाराज़ होकर एक प्रसूता को सरेआम जमकर गालीगलौज किया। प्रसूता के पति ने प्राइवेट महिला कर्मी की शिकायत चिकित्साधीक्षक से की है। क्षेत्र के ग्राम कटरी गदनपुर आहार अंतर्गत मजरा चौगवां निवासी राकेश ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ मुकेश कुमार को सौंपे गए शिकायती पत्र में बताया कि बुधवार को पत्नी नीतू का सरकारी अस्पताल में प्रसव हुआ था। गुरुवार की सुबह नीतू् लघुशंका के लिए बाथरूम जाने लगी। इसी बात से चिढ़कर वहीं पर मौजूद प्राइवेट दाई ने उसे भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए अपमानित किया। पीड़िता के पति ने चिकित्साधीक्षक से प्राइवेट महिलाकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.