पीलीभीत, अप्रैल 12 -- सीएचसी में तैनात डाक्टर सत्येंद्र सिंह का अचानक मुरादाबाद में निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से वो लीवर व अन्य बीमारी से ग्रस्त चल रहे थे। सीएचसी में पिछले दो वर्षों से उनकी तैनाती थी। निधन की सूचना पर अस्पताल में शोकसभा के बाद अवकाश कर दिया गया। अस्पताल से साथी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने उनके मुरादाबाद स्थित आवास विकास प्रेम लाइन पहुंचे। सीएचसी के डाक्टर शरीफ खान ने बताया कि बीती रात उनकी मौत की खबर हम लोगों को मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...