सीएचसी में तालाबंदी कर आवश्यक सेवा प्रभावित करने को प्राथमिकी दर्ज।
मधेपुरा, अप्रैल 2 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि । मुरलीगंज में पिछले दिनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तालाबंदी कर सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक आशा सहित दो आशा कर्मियों के पति को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि सोमवार की सुबह करीब 8:20 बजे कुछ आशा कर्मियों एवं उनके पतियो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर दिया। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और चिकित्सकीय कार्य प्रभावित हुआ। आवेदन में बताया गया है कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा समझाने के बावजूद संबंधित लोगों ने ताला नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.