पीलीभीत, मार्च 11 -- पूरनपुर। सोमवार रात नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा दिलाने आए एक किसान नेता और डाक्टर में कहा सुनी हो गई। इसको लेकर हंगामा होने लगा। किसान नेता ने डाक्टर पर मनमानी का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। अस्पताल पहुंचे सीएमओ डा. आलेाक शर्मा ने मामले की जानकारी ली। उसके बाद मामला रफा दफा हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...