सीतापुर, जून 26 -- गोंदलामऊ। गोंदलामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्मियों पर टीबी मरीज ने इलाज और दवाइयों के नाम पर वसूली का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आईजीआरएस के माध्यम से जिलाधिकारी से शिकायत की है। बरताल निवासी पीड़ित के मुताबिक वह बीते कई महीनों से सीएचसी गोंदलामऊ से टीबी का उपचार करा रहे हैं। उनका आरोप है कि अस्पताल में तैनात कुछ कर्मी हर बार दवा और इलाज के नाम पर उनसे रुपये मांगते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद मजबूरी में उन्हें कई बार रुपये देने पड़े। पीड़ित ने जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर को आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...