भागलपुर, मार्च 11 -- अति पिछड़ा जागृति मंच के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर में विभिन्न मांगों को लेकर दर्जनों महिलाओं और पुरुषों ने आक्रोशपूर्ण धरना दिया। मंच के संयोजक भाजपा नेता विभाष कुमार भारती ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मानक के अनुसार न तो चिकित्सक और न ही स्वास्थ्य कर्मी पदस्थापित हैं। यहां तक कि महिला चिकित्सक उपलब्ध नहीं हैं, जबकि यहां प्रतिदिन प्रसव करवाया जाता है। चिकित्सकों व कर्मियों के लिए न तो आवास की सुविधा है और न ही चहारदीवारी है। उन्होंने शल्य चिकित्सक, शिशु रोग विशेषज्ञ, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन व ईसीजी की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग से की। धरना में मौजूद महिलाओं ने कहा कि बिना मोबाइल के इलाज के लिए पर्चा नहीं मिलने के कारण बिना इलाज वापस लौटना पड़ता है। बुजुर्...