प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 11 -- हथिगवां। जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के निर्देशन में राजा भैया यूथ ब्रिगेड के संयोजन में 22 दिसंबर से चार चरणो में नेत्र शिविर का आयोजन होगा। 22 दिसंबर को पहले चरण का शिविर सीएचसी हथिगवां में लगेगा। सीएचसी परिसर में इतनी घासफूस जमा थी कि पूरा परिसर गंदगी से भरा रहा। गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह एक दर्जन मजदूर लेकर पहुंचे। सीएचसी परिसर में जमा गंदगी, घास फूस को हटवाकर सफाई कराई। इस मौके पर राजा भैया प्रतिनिधि हरीओम शंकर श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह, प्रधान भीम यादव, निशांत सिंह उर्फ लकी, अन्नू मिश्रा, रज्जन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...