कोडरमा, अप्रैल 28 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जयनगर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में लाखों रुपये की दवाइयों के एक्सपायर होकर नष्ट किए जाने के मामले के बाद अब दवा उपलब्धता को लेकर भी लोगों में आक्रोश है। स्थिति यह है कि एक ओर दवाइयां समय पर वितरण नहीं होने के कारण एक्सपायर हो गईं, वहीं दूसरी ओर मरीजों को जरूरी दवाइयां केंद्र पर नहीं मिल पा रही हैं और उन्हें बाजार से खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ताजा मामला जयनगर निवासी जमाल खान का है, जो अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के इलाज के लिए सीएचसी पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दुव्र्यवस्था से मरीज परेशान चिकित्सक द्वारा जांच के बाद दवाइयां लिखी गईं, लेकिन दवा काउंटर पर उन्हें बताया गया कि संबंधित दवाइयां उपलब्...