महाराजगंज, मार्च 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ गोरखपुर मंडल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी का जायजा लिया। सीएचसी में गंदगी देख नाराजगी जाहिर कर फटकार लगाई। अधिकांश मरीज फर्श पर बैठे मिले। कहा कि व्यवस्था में तत्काल सुधार लाया जाय। दोबारा जांच में कमी मिलने पर कार्रवाई तय है।ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ गोरखपुर मंडल डॉ. जयंत कुमार सोमवार की दोपहर में सीएचसी धानी पहुंचे। परिसर में गंदगी देख नाराजगी जाहिर की। लेबर रूम में पहुंचे। वहां भी गंदगी मिली। स्टाक रूम और ओटी की जांच की। इसके बाद सीएचसी के शौचालयों को देखा। गंदगी से पटा शौचालय देख संबंधित का फटकार लगाने के साथ व्यवस्था में तत्काल सुधार करने का निर्देश दिया। जेडी ने कहा कि ड्यूटी समय में ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य हैं। डॉक्टर से लेकर पैरामेडिकल कर्मचारी ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.