अमरोहा, जनवरी 12 -- ढवारसी। आदमपुर थाना क्षेत्र की ढवारसी सीएचसी में खून की जांच कराने पहुंची क्षेत्र के गांव निवासी महिला से छेड़छाड़ के मामले में पैथोलॉजी लैब कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। घटना बीती 10 दिसंबर की बताई जा रही है। महिला का कहना है कि वह ब्लड टेस्ट कराने अस्पताल की लैब में पहुंची तो यहां मौजूद लैब कर्मचारी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध पर पैसों का लालच दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने शोर मचा दिया। मौके पर तमाम मरीजों की भीड़ लग गई। आरोपी भाग खड़ा हुआ। पीड़िता परिजनों संग थाने पहुंची और तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना आदमपुर में आरोपी लैब कर्मचारी आले हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...