बरेली, मार्च 19 -- नवाबगंज। सीएचसी में बुधवार को एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार ने बालिकाओं को टीका लगाकर किया।चिकित्सकों ने बताया कि यह टीका बालिकाओं को आगे चलकर होने वाली कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित गंगवार, डॉ. अनामिका गुप्ता, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...