सीएचसी में करीब आठ साल से अल्ट्रासाउंड जांच ठप
रायबरेली, अप्रैल 14 -- रायबरेली,संवाददाता। कहने के लिए जिले के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर चल रही है, लेकिन जिले में इसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही है। अधिकांश स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं हॉफ रही है। इसमें लालगंज कस्बे में स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बीते आठ साल से मरीजों के अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई। जबकि अस्पताल के एक कोने में रखी अल्ट्रासाउंड मशीन धूल फांक रही है। जिम्मेदार जानकर भी पूरी तरह से अनजान बने हुए है। लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब बीते आठ वर्षों से अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। इससे क्षेत्र से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में उपलब्ध अल्ट्रासाउंड मशीन तत्कालीन चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.