रायबरेली, जनवरी 31 -- ऊंचाहार संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बालिकाओं को बेबी किट और मिठाई वितरित कर जन्मोत्सव मनाया गया। आयोजित किए गए कार्यक्रम में महिलाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के लिए हमेशा सजग रहने की बात कही गई। इसके साथ ही हमेशा नई सोच के साथ अपने परिवार का पालन पोषण करना चाहिए कि लिए जागरूक किया। शासन द्वारा संचालित विभिन्न लाभप्रद योजनाओं का लाभ लेने के लिए सदैव तत्पर रहे। जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा द्वारा उपस्थित महिलाओं को बाल विवाह जैसी कुप्रथा के प्रति जागरूक किया गया तथा बच्चियों एवं महिलाओं संबंधी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन जिला मिशन समन्वयक शेफाली सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर ...