कौशाम्बी, अप्रैल 9 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा में गुरुवार को एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम की अध्यक्ष रागिनी अरुण केसरवानी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश दिया। टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होने के बाद अध्यक्ष रागिनी अरुण केसरवानी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों, विशेषकर प्रसूताओं एवं छोटे बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात की। मरीजों का हाल-चाल पूछा और उन्हें स्वस्थ रहने, समय पर टीकाकरण कराने तथा स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया। अध्यक्ष ने मरीज को जागरूक करते हुए कहा कि उत्तम स्वास्थ्य ही हम सबकी सच्ची संपत्ति है। एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय में होने वाले कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाती है। हर अभिभावक को अपने बच्चों का टीकाकरण अवश्...