सीएचसी में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, बालिकाओं को दी पहली खुराक
पूर्णिया, मार्च 26 -- केनगर, एक संवाददाता।केनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बुधवार को एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भाष्कर प्रसाद सिंह, बीएचएम निशी श्रीवास्तव एवं बीसीएम कंचन कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अभियान के तहत 14 वर्ष से अधिक एवं 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। बीसीएम कंचन कुमारी ने बताया कि यह टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बेहद प्रभावी है। यह सिंगल डोज वैक्सीन है और पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि आगामी तीन महीनों तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सभी कार्यदिवसों पर यह टीकाकरण अभियान जारी रहेगा। निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं को पहचान पत्र के साथ केंद्र प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.