शामली, फरवरी 9 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी डे का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। कार्यक्रम में महिलाओं की विभिन्न चिकित्सीय जांचें की गईं, जिसमें ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, शुगर और अन्य आवश्यक टेस्ट शामिल थे। उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की समय पर पहचान करने के उद्देश्य से सभी जांचें निःशुल्क की गईं। साथ ही, आवश्यक दवाइयां भी मुफ्त में वितरित की गईं।स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित पोषण, नियमित जांचों के महत्व और गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाना तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करके सुरक्षित प्रसव स...