मेरठ, जून 24 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर में उपचार के दौरान कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश कसाना ने आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. दीपक पर गलत इंजेक्शन लगाने और नशे की हालत में उपचार करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर उन्होंने अधिकारियों से मामले में जांच कर कार्यवाही की बात कही है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को देर शाम पेट में परेशानी होने पर आदेश कसाना उपचार के लिए सीएचसी पहुंचे थे। उनका आरोप है कि चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ देर बाद उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने अन्य चिकित्सकों से संपर्क कर उपचार कराया। पीड़ित ने मामले में तहरीर देकर जांच और संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी है, और उन्होंने निष्प...